टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह
टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित घनीफूलसरा वार्ड नम्बर बारह में एक महीने से विधुत आपूर्ति पुरी तरह से बाधित है। उपभोक्ता इन्द्रानंद मंडल ने बताया कि ट्रांसफर जल जाने के कारण गांव एक महिने से अंधकार में डूबा हुआ है।
जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सहायक विधुत अभियंता बहादुरगंज को जल्द विधुत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने ने बताया कि उक्त ट्रांसफर खजूर बाड़ी फीडर से जुड़ा है। लगभग एक महीने से विधुत आपूर्ति बाधित होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई लिखाई बाधित है।लोग विधुत विभाग से गुहार लगाकर थक चुके हैं।
विधुत विभाग कुम्भकरणी निंद्रा में सो रहा है।थक हार कर ग्रामीणों ने विधुत अभियंता बहादुरगंज को पत्र लिखकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। अगर जल्द विधुत आपूर्ति बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। आवेदन कर्ता इन्द्रानंद मंडल, सूर्या नंद मंडल, रोहित कुमार मंडल, शशि कुमार मंडल, अरुण कुमार मंडल, रेखा देवी, संजय कुमार, गीता देवी चमारों मंडल सुरेंद्र मंडल सूरज मंडल आदि दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।