किशनगंज /इरफान
जिला कांग्रेस कमिटी,किशनगंज के द्वारा आज केन्द्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया। सरकारी तंत्र ED का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को झुठा परेशान करने के विरोध में किशनगंज मुख्य डाकघर व बी. एस. एन. एल. कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जिलाध्यक्ष पिन्टु चौधरी के अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से किशनगंज के सांसद डा. मो जावेद आजाद व किशनगंज के विधायक इजहारूल हुसैन मौजूद रहकर अपना पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में युवा जिला मो अध्यक्ष आज़ाद साहिल, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव इमाम अली चिंटू, जिला कांग्रेस महासचिव इमरान मुखिया जी, नगर अध्यक्ष अरुण कुमार साह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शमशीर अहमद दारा, जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर,आई टी सेल अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, जिला महासचिव साहबुल अख्तर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सफी अख्तर, प्रखंड अध्यक्ष इनामुल साहब, प्रखण्ड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी,प्रखण्ड अध्यक्ष नुरूल होदा, बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हसन अंजुम किंग, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मुतल्लीब, NSUI प्रदेश सचिव अमन रेजा , युवा कांग्रेस जिला सचिव अब्दुल रहीम, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमजद अली, NSUI जिला अध्यक्ष बिट्टु,
सुमेर आलम, प्रखंड अध्यक्ष तेजनारायण यादव, जिला महासचिव इमरान आलम, कोचाधामन सांसद प्रतिनिधि जावेद इकबाल गामा, प्रखंड अध्यक्ष शौकत आलम,महिला नेत्री इला देवी , महिला प्रखंड अध्यक्ष सइदा बानो, कांग्रेस के वरिष्ट नेता सजल साह, कांग्रेस के वरिष्ट नेता हसीब आलम, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बदरूल आलम, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक अफजल हुसैन, शहंशाह अंसारी, हाफीज मुदस्सीर, नगर उपाध्यक्ष हबीब आलम,जिला महासचिव तौसीफ अंजार, युवा कांग्रेस नेता वासिम अख्तर, युवा कांग्रेस जिला संयोजक राजा, युवा कांग्रेस नेता आकाश कुमार दास, युवा कांग्रेस नेता गौतम कुमार साह, वार्ड 7 अध्यक्ष मो गुड्डू, मो. नदिम् सहीत सैकंडो कार्यकर्ताओ ने अपना विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान सांसद डॉ जावेद आज़ाद ने कहा कि मोदी की इन ED और इस तंत्र मंत्र से न राहुल गांधी डरने वाला है ना राहुल गांधी का कोई भी सिपाही डरता है।इसलिए सरकारी तंत्र का दुरुपयोग बंद किया जाए।

