किशनगंज: विवाहिता को जलाकर मारने के फरार आरोपित को सुखानी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/ रणविजय


किशनगंज जिले के सीमावर्ती थाना सुखानी में दर्ज कांड संख्या 18/22 में प्राथमिकी आरोपित मो रिहाकु को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपित मो रिहाकु को पुलिस ने थानाक्षेत्र के भेलागुड़ी गांव स्थित एक ईंटभट्ठा से गिरफ्तार किया है।






मामले की पुष्टि स्वयं थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने की है। गौरतलब हो कि गत अप्रैल माह में सुखानी थानाक्षेत्र के आमबाड़ी गांव में चार वर्ष पूर्व बिहाई गई विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप मृतका के पति समेत ससुराल वालों पर लगाया गया है।

उक्त मामले में मृतका के भाई गुलमोहम्मद साकिन बांसबाड़ी मालिनगांव, थाना पौआखाली के द्वारा सुखानी थाना में मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस को आरोपित की तलाश थी। पुलिस ने सम्बंधित मामले में नामजद आरोपितों के विरुद्ध भादवि की धारा 304 बी /34 के तहत मामला दर्ज किया है।






किशनगंज: विवाहिता को जलाकर मारने के फरार आरोपित को सुखानी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

error: Content is protected !!