अररिया /अरुण कुमार
जिले में नव पदस्थापित डीएम इनायत खान शनिवार को कुर्साकांटा प्रखंड का जायजा लेने पहुंची। इस दौरान उन्होंने एतिहासिक सुंदरीधाम में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा अर्चना भी किया। उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में पुजारी सिंहेश्वर गिरी से जानकारी ली। मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य भी जायजा लिया।वहीँ बीडीओ रेखा कुमारी एवं सीओ श्यामसुंदर से भी डीएम इनायत खान ने विभिन्न विषयों के बारे में पूछताछ की। डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनमें पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन करने का निर्देश साथ चल रहे बीडीओ को दिया।

सीमा सड़क का अवलोकन कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। कुर्साकांटा में नवनिर्मित मछली शेड का भी निरीक्षण किया। फिर प्रखण्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।वहीँ बीडीओ रेखा कुमारी एवं सीओ श्यामसुंदर से भी डीएम इनायत खान ने विभिन्न विषयों के बारे में पूछताछ की। डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनमें पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन करने का निर्देश साथ चल रहे बीडीओ को दिया। सीमा सड़क का अवलोकन कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। कुर्साकांटा में नवनिर्मित मछली शेड का भी निरीक्षण किया। फिर प्रखण्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।