राशिफल : 4 अप्रैल 2022,सोमवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

सोमवार ,तिथि :तृतीया,विक्रम संवत 2078,पक्ष शुक्ल..आज का पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत पंचांग को जरूर पढ़ें

प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी

मेष राशि:आज का दिन सुंदर है ।आज नई खुशियां मिलेंगी।धन लाभ होने की संभावना है ।संतान को शिक्षा क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे । कार्यक्षेत्र में भी आप मेहनत से करेंगे और समय पर अपना कार्य पूरा करके देंगे, जिससे आपके सीनियर भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आपको धन का लेनदेन किसी को बीच में रखकर करना बेहतर रहेगा। आपको अपने माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे।

वृष राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, जिनका आप डटकर सामना करेंगे। यदि आप आभूषण व वस्त्र आदि खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा। छात्रों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को व्यापार में मन् मुताबिक लाभ मिलेगा। संतान की धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ी देख आपको प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं। यदि वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। 






कर्क राशि : आज का दिन साधारण रहेगा।आपको अपने भविष्य में चल रही समस्याओं को भूलकर आगे बढ़ना होगा, तभी आप कुछ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कार्यक्षेत्र में अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तब वह मन मुताबिक लाभ कमा पाएंगे। महिलाओं को घूमने फिरने का मौका मिलेगा। नवविवाहित जातकों की अपने साथी से कुछ खटपट हो सकती है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

सिंह राशि : आज का दिन सुंदर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने घर वालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिसे देखकर उन्हें प्रसन्नता होगी, लेकिन आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के किसी भी स्त्रोत को गवाना नहीं है,और उन्हे पहचान का उनपर अमल करना होगा। आपके मन में शांति बनी रहेगी, जिसके कारण आप किसी भी मुद्दे को आसानी से हल कर पाएंगे।

कन्या राशि : आज का दिन बहुत सुंदर रहेगा।  कार्यक्षेत्र में भी आप मौज मस्ती से कार्य करेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आपको किसी नई प्रॉपर्टी की जानकारी मिले, तो आपको उसे गुप्त रखना होगा, नहीं तो वह किसी दूसरे के हाथ लग सकती है। व्यापारी वर्ग को अपनी कुछ योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा, जो उन्होंने कुछ समय पहले लागू की थी। सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपने शत्रुओं की ओर सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह उनकी छवि को खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको व्यापार में भी लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।स्वास्थ्य ठीक रहेगा।






तुला राशि : आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। कामकाज में किसी का साथ मिलने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने दिन चर्या में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे, जिसमें आप सफल भी अवश्य रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी की तरक्की देखकर हैरान रहेंगे। यदि आप  किसी नए व्यवसाय करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। आपको किसी की कानों सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि :आज का दिन आपके लिए साधारण रहने वाला है। आपके शत्रु आपके कामो में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपके दिमाग में कोई योजना आये, तो तुरंत आगे बढ़ना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको मदद मिल सकती है वह आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी।

धनु राशि :आज का दिन मिला जुला रहेगा।सावधान रहे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में पिछले अनुभवों का लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी काफी समस्याओं को हल कर पाएंगे, लेकिन आपकी दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आपसे कुछ गलत काम करवा सकती है, जिसने आपको सावधान रहना होगा और अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से  वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।






मकर राशि : आज का दिन साधारण रहेगा।स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप जल्दी से अपना मकान बनाने की तैयारी शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करके देंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि : आज का दिन बेहतरीन रहेगा। शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आप अपनी बुद्धि से काफी मसलों को आसानी से हल करने में सफल रहेंगे, लेकिन आपको किसी पर डिपेंड नहीं रहना है। यदि ऐसा किया, तो उसमें आपको धोखा मिल सकता है। घर और बाहर आपको सारे कार्य मीठे व्यवहार के कारण ही निकालने होंगे, तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे।क्रोध से बचे।मीन राशि : आज का दिन शुभ फलदायक है ।ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनका आप तुरंत लाभ उठाएंगे, विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन शुभ फलदायक है ।ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे बातचीत करते समय आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा, नहीं तो उन्हे आपकी किसी बात का बुरा लग सकता है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जिनका आप तुरंत लाभ उठाएंगे, विद्यार्थियों के लिए दिन उत्तम रहेगा।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।










राशिफल : 4 अप्रैल 2022,सोमवार का दैनिक राशिफल, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

error: Content is protected !!