कैमूर:भगवानपुर थाना अध्यक्ष को दी गई विदाई, नए का हुआ अभिनंदन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे)

जिले के भगवानपुर थाना परिसर मे निवर्तमान थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन को जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के द्वारा विदाई किया गया. तथा नए थानाध्यक्ष का स्वागत किया गया विदाई समारोह के बाद उमड़ी भीड़ उनके पीछे पीछे मुख्य बाजार होते हुए मुंडेश्वरी चौक तक पहुंची जहां रास्ते में छतों पर से महिलाएं बच्चों ने उनके ऊपर फूल बरसाए इस प्रकार भव्य स्वागत के साथ थाना अध्यक्ष का विदाई किया गया. लोगों ने कहा कि थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन भगवानपुर में लगभग 3 वर्ष तक रहे इनके कार्य से लोग काफी प्रसन्न रहें इन्होंने जिस विषम परिस्थिति में थाने की कमान संभाली उसे बहुत ही सुचारू रूप से चलाने में कामयाब रहे 3 वर्षों तक इनके द्वारा जो कार्य किया गया है।

उसे लोग कभी भूल नहीं सकते हैं. इसी का देन है कि भगवानपुर थाना छेत्र की जनता इनके विदाई समारोह में उमड़ पड़ी इन्हें अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया इसके बाद इनकी विदाई की गई. वहीं थानाध्यक्ष राकेश रौशन ने कहा कि भगवानपुर में जो प्यार और दुलार मिला उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं उनके द्वारा बहुत काफी सहयोग किया गया उसी का परिणाम है कि 3 साल तक भगवानपुर थाने में शांतिपूर्वक सभी कार्य किया गया। बिदाई समारोह मे सामिल भगवानपुर पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय,सरैया पंचायत के मुखिया उमेश दुबे उर्फ मंटू, समाज सेवी पिंटू सिंह के अलावे काफी संख्या मे लोग मौजूद रहे।














कैमूर:भगवानपुर थाना अध्यक्ष को दी गई विदाई, नए का हुआ अभिनंदन