बहादुरगंज और टेढ़ागाछ में पंजाब के मुख्यमंत्री का हुआ पुतला दहन
किशनगंज /प्रतिनिधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके दीर्घायु होने की कामना हेतु हवन पूजन किया जा रहा है। साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया जा रहा है उसी क्रम में आज सीमावर्ती किशनगंज जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के नेतृत्व में नेपालगढ कॉलोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण में महामृत्युंजय जाप एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की गई।

बीजेपी महिला मोर्चा नेताओ ने कहा मोदी जी के कार्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से अवरूद्ध करने एवं कांग्रेस की साजिश एवं हत्या वाली राजनीति को परिलक्षित करती है। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष दुर्गा स्वर्णकार ने इस बात का संशय जाहिर करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार एवं गृह मंत्रालय जिम्मेवारी तय करते हुए जवाबदेह लोगों के खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई करें।

वही दूसरी तरफ जिले के टेढ़ागाछ और बहादुरगंज प्रखंड में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी का पुतला दहन किया गया और पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की गई। पुतला दहन का कार्यक्रम किसलय सिन्हा एवं रवि दास की अगुआई में किया गया। महामृत्युंजय जाप कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री लता मोदी, रूमकी दास सुशांत गोप जिला अध्यक्ष, अंकित कौशिक जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, मनीष सिंहा ,अरविंद मंडल नगर महामंत्री ,विशाल कुमार, राजीव कुमार, संतोष एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post Views: 197