देश /एजेंसी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कहा कि भारत के बाहर संकट में फंसे हिंदुओं का देश में स्वागत है, क्योंकि भारत एक हिंदू-बहुल देश है।उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने CAA क्यों लागू किया और इससे क्या फायदा है वो तब पता चलता है जब हम हाल में हुए अफगानिस्तान की घटना पर नजर डालते है। श्री सरमा ने कहा, ‘भारत एक हिंदू बहुल देश है। अगर भारत के बाहर किसी हिंदू को परेशानी हो रही है तो देश में आपका स्वागत है। भारत हर हिंदू की जड़ है।उन्होंने कहा बाबर युग से पहले हर कोई हिंदू था।’
श्री सरमा ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, “केवल मंदिर ही क्यों? अगर पुराने मंदिरों का पुनर्निर्माण और पुनर्विकास किया गया तो क्या गलत है। हम हिंदू हैं, हम हिंदू होंगे। एक हिंदू के रूप मैं अधिक धर्मनिरपेक्ष हूं।’श्री सरमा ने कहा, ‘हिंदुत्व जीवन का एक तरीका है। मैं या कोई इसे कैसे रोक सकता है? यह युगों से प्रवाहित होता आया है। हम में से लगभग सभी हिन्दुओं के वंशज हैं। एक ईसाई या मुसलमान भी कभी न कभी हिंदुओं से निकला है।’
“लव जिहाद” के मामलों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी को भी एक महिला को धोखा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘सरकार किसी भी महिला के साथ धोखा नहीं करेगी, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। हमारी बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भारत एक हिन्दू राष्ट्र है। हिन्दू सभ्यता ही भारतीय सभ्यता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने CAA के द्वारा हर हिन्दू को यह विश्वास दिलाया है की दुनिया के किसी भी कोने में अगर वो प्रताड़ित है तो निश्चिन्त हो के भारत आए। यह उनकी मातृभूमि है, उनको यहाँ शरण दिया जाएगा ।
नोट :तस्वीर वर्तमान समय का नहीं है यह एक फ़ाइल फोटो है।