आज का राशिफल

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

शुक्रवार दिनांक 23 अप्रैल 2021 का राशिफल

मेष :फायदा- उधार दिया पैसा मिल सकता है। हर तरह के लक्ष्य आज आप पूरे कर सकते हैं। निवेश की योजना भी आज बन सकती है।नुकसान- पुराने रोग भी आज आपको परेशान कर सकते हैं। आज बिजनेस में कोई रिस्क न लें। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें।उपाय- शिव महिम्न स्त्रोत का पाठ करें।

वृष : फायदा- विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। दोस्त आपको समस्याओं से बाहर निकलने में मदद करेंगे।नुकसान- गले के रोग परेशान कर सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति से अनबन हो सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन ठीक नहीं है।उपाय- भगवान कालभैरव को इमरती का भोग लगाएं।

मिथुन :फायदा- दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी पुरानी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। सामाजिक मेल-जोल के मौके मिलेंगे।नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बुरी आदतों के कारण परेशानी हो सकती है। नदी या तालाब में जाने से बचें।उपाय- नवनाग स्त्रोत का पाठ करना फायदेमंद रहेगा।

कर्क :फायदा- नए लोगों से संपर्क लाभ पहुंचाएगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।नुकसान- पार्टनर आपकी भावनाओं को आहत कर सकता है। मनोरंजन के प्लान फेल हो सकते हैं। आज कहीं पैसा न फंसाए तो अच्छा है।उपाय- देवी सरस्वती को सफेद फूलों की माला चढ़ाएं।

सिंह : फायदा- रोजमर्रा के कामों से फायदा मिल सकता है। प्रॉपर्टी से भी लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।नुकसान- कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। सेहत बिगड़ सकती है। काम ज्यादा होने से तनाव बढ़ सकता है।उपाय- हनुमानजी को मीठा पान चढ़ाएं।

कन्या :फायदा- रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। आज कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी। किस्मत का साथ भी मिलेगा।नुकसान- दूसरों के मामले में दखल न दें। बनती बात बिगड़ सकती है। मेहनत से कुछ कम सफलता मिलेगी।उपाय- शिवलिंग पर बिल्व पत्र चढ़ाएं।

तुला :फायदा- अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आज आपकी महत्वाकांक्षा बड़ी हुई रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।नुकसान- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च ज्यादा हो सकता है। किसी से विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है।उपाय- गरीब बच्चों को मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक :फायदा- आज आपकी सेहत भी सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में खुशहाली से मन प्रसन्न रहेगा।नुकसान- ऑफिस में कुछ परेशान हो सकते हैं। दूसरों के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें।उपाय- घर के बाहर तिल के तेल का दीपक जलाएं।

धनु :फायदा- बिजनेस में नए संबंध बन सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिल मिलेगा।नुकसान- एक साथ कई मुश्किलें आ सकती हैं। समय पर काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कोई आपका गलत फायदा उठा सकता है।उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

मकर :फायदा- पिता के सहयोग से पैसों की समस्या दूर हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई नया सौदा करेंगे।नुकसान- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जिद में आकर कोई गलत काम न करें। लोग आपकी भावुकता का फायदा उठा सकते हैं।उपाय- शिव मंदिर में बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

कुंभ :फायदा- बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आज कुछ अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।नुकसान- पैसों के कारण किसी से अन-बन हो सकती है। आपकी बातों से किसी को ठेस लग सकती है। बिजनेस प्लान लीक हो सकता है।उपाय- गरीब कन्याओं को खीर खिलाएं।

मीन :फायदा- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी के मामलों में फायदा हो सकता है। परिवार में नया सदस्य आ सकता है।नुकसान- दौड़-धूप से थकान हो सकती है। अस्पताल में खर्च ज्यादा होगा। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है।उपाय- गाय को चारा खिलाएं।

आज का राशिफल

error: Content is protected !!