मंगलवार दिनांक 20 अप्रैल 2021 का राशिफल
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष :आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। किसी को समझाने या नसीहत देने की प्रक्रिया में वाणी के रूखे पन से बचें अन्यथा सही संदेश भी गलत तरीके से पहुंचेगा। कार्य के उचित प्रबंधन के अभाव में थकान का अनुभव कर सकते हैं। खानपान में सतर्क रहें। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है।
वृषभ:दिन सुविधाओं से परिपूर्ण है। मन अनजाने कारणों से बेचैन हो सकता है। प्रतिद्वंदियों से सतर्कता जरूरी है। व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। साथ ही कारोबारी जरूरतों के लिए लॉकडाउन के कारण आर्थिक तनाव आ सकता है। परिजनों और मित्रों के साथ आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा।
मिथुन:लॉकडाउन में काम का बोझ आ सकका है। अनियमित दिनचर्या से मानसिक व शारीरिक असहजता हो सकती है। विवादित विषयों से दूर रहने में ही भलाई है। किसी बड़े खर्च की आशंका से बेचैनी हो सकती है। सम्मान मिलेगा। कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कर्क :आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। बिजनस में विशेषज्ञ की सलाह से लाभ होगा। दूरस्थ मित्रों व संबंधियों से संपर्क से हर्ष होगा। करियर के लिए दिन सामान्य रहेगा। निवेश में हानि सकती है। पुराने बॉस से संपर्क हो सकता है। साथ काम करने वालों से सहयोग मिलेगा।
सिंह:बुद्धि-विवेक से सफलता आपके कदम चूमेगी। दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। अधिकारियों व उच्च पदस्थ लोगों की अज्ञानता से निराशा हो सकती है। अपनी साख का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सेहत की चिंता हो सकती है। लॉकडाउन की वजह से आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी।
कन्या:करियर में जिम्मदरियां बढ़ेंगी। बड़े लोगों से संबंध प्रगाढ़ होंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपको ही हानि हो सकती है। जीवनसाथी से एकतरफा शिकायत होगी। भविष्य की किसी शुभ कार्यक्रम की रूपरेखा की कल्पना से आनंद मिलेगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे।
तुला : सूर्य की सीधी दृष्टि आज अंतर्द्वंद्व में वृद्धि करेगी। भौतिक रूप से जीवन सुखी रहेगा। देह में वर्जिश के अभाव में मामूली कष्ट हो सकता है। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दवाओं पर खर्च हो सकता है।
वृश्चिक:शुक्र की सीधी दृष्टि किसी आनंद का कारक बनेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। तकरार से लाभ नही हानि हो सकती है। असहमति के प्रदर्शन से बचें। दोपहर के बाद आनंद की अनुभूति होगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे।
धनु:आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। निरर्थक तनाव से बचें। अल्पकालिक निवेश में फायदा हो सकता है। किसी वरिष्ठ स्वजन की सलाह आज बिजनस में रंग जमाएगी। किसी के मिथ्या वचन से पीड़ा हो सकती है। असुरक्षा की भावना बेचैन करेगी। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे।
मकर:आज याददाश्त धोखा देगी। किसी पुरानी बात का मलाल रहेगा। बॉस से आज न उलझें। दशकों बाद किसी पुराने सहयोगी से फोन पर वार्तालाप से सुख मिलेगा। किसी के लिए आज आप मददगार सिद्ध होंगे। योगाभ्यास से आंतरिक आनंद में वृद्धि होगी।
कुंभ:ज्यादा काम से थकान हो सकती है। अनावश्यक चिंता से बचें। गुरू के मार्ग के अनुसरण से शांति मिलेगी। जीवनसाथी की असीमित अपेक्षाओं से बेचैनी हो सकती है। गर्दन और पीठ में कष्ट हो सकता है। आंतरिक गुणों का विस्तार होगा। दोपहर के बाद आनंद की प्राप्ति होगी।
मीन:दोपहर तक लाभ होगा। उसके बाद सतर्कता जरूरी होगी। मानसिक चिंताओं से तकलीफ हो सकती है। जान-पहचान वाले से तनाव हो सकता है। निकट भविष्य की आर्थिक स्थिति को लेकर बेचैनी हो सकती है। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। सिद्धि प्राप्त होगी। यश कीर्ति प्राप्त होने में सरलता रहेगी।