बिहार : हार्डकोर महिला नक्सली गिरफ्तार, मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

मुंगेर /संवादाता

मुंगेर पुलिस एवं एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। मालूम हो कि संयुक्त कार्रवाई में एक हार्डकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया है।गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में मुंगेर पुलिस व एसटीएफ द्वारा छापामारी कर लड़ईयाटाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरैया गांव में दर्जनों पुलिस मुठभेड़ सहित कई कांडों में शामिल महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा पति साधू कोड़ा को गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अभियान एसटीएफ एवं मुंगेर पुलिस एवं लड़ईयाटाड़ थाना पुलिस के संयुक्त टीम द्वाराहाईकोर महिला नक्सली को गिरफ्तार किया गया ।गिरफ्तार महिला नक्सली 15 वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय रही है। महिला नक्सली अर्जुन कोड़ा एवं प्रवेश दस्ते की सक्रिय सदस्य रही है,इस पर मुंगेर,जमुई,लखीसराय जिले में दर्जनों मामलों में वांछित है।

बिहार : हार्डकोर महिला नक्सली गिरफ्तार, मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

error: Content is protected !!