बिहार /बेगूसराय
बेगूसराय में एक बार फिर दहेज लोभियों ने अपने बहू को मात्र 20 हजार रुपया नहीं देने के कारण पीट-पीटकर मार डाला। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के चका गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।मृतक महिला की पहचान समस्तीपुर जिला के सिंघिया थाना अंतर्गत शिववैया गांव निवासी नंदन दास के पुत्री गीता देवी के रूप में की गई है।
पिता नंदन दास ने बताया कि 3 साल पहले खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के चक्का निवासी पप्पू दास के साथ बड़ी धूमधाम से शादी किया गया। शादी के बाद से ही दहेज के लिए लगातार परेशान किया जाता था लड़के के परिवार के द्वारा। इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुआ लेकिन इसके बावजूद भी लड़का और उसके नाना एवं मामू के द्वारा रुपया की मांग लगातार करते रहता था। लड़की बोलते रहती थी कि पिताजी मेरे गरीब है इसके बावजूद भी बार बार उसको टॉर्चर कर मारपीट करते रहता था। पैसे को बात को लेकर फिर विवाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी को लड़का एवं उसका मामू और नाना ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद पूरे परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि दहेज के लिए लगातार लड़की को लड़का एवं लड़का का नाना सतन दास और मामू राजीव दास एवं नानी के द्वारा मारपीट और टॉर्चर करता रहता था। उन्होंने बताया कि शादी में 60 हजार रुपए देना था। जिसमें तिलक में 40 हजार रुपए और सोने जेवरात दिए थे। 20 हजार रुपया शेष बच गया था।इसको लेकर लगातार मेरे पुत्री को सभी लोग लगातार मारपीट एवं टॉर्चर करता रहता था।
आखिरकार इस 20 हजार के कारण सभी लोग मेरे पुत्र को पीट पीट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गीता देवी के 2 पुत्र है जिसमें एक डेढ़ साल का लड़का आदित्य कुमार है वही 6 महीने का आर्यन कुमार है। इस हत्या के बाद दोनों मासूम बच्चे का कौन रखेगा और कौन देखेगा। वही मृतक गीता कुमारी चार बहन दो भाई में सबसे छोटी मृतक गीता कुमारी थी।
फिलहाल खोदावंदपुर थाना अध्यक्ष का कहना है कि लड़की के परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर दहेज में 20 हजार नहीं देने से उन लोग के द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर देने का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल सभी लोग घटना के बाद घर छोड़कर फरार हो गया है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया आगे की कार्रवाई में जुट गई है।