किशनगंज /चंदन मंडल
ठाकुरगंज क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी हो चुकी है। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते इस वर्ष प्रशासन के गाइडलाइन के अुनसार पूजा – अर्चना किया जा रहा है। जिस तरह से कोरोना अपना पैर पसार रहा है, उससे लोगों में पूजा महोत्सव को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी थी, वह अब नहीं है। राज्य सरकार ने पूजा के आयोजन को लेकर सरकारी गाइड लाइन जारी कर दी है। जिससे अब पूजा का आयोजन हो रहा है ।
कल शुक्रवार को दुर्गा सप्तमी के अवसर पर पूजा और पाठ के बाद सभी दुर्गा मंदिरों में प्रतिमा के पट खोल दिये जायेंगे। हालांकि पंडाल और मंदिरों में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। मातारानी का दर्शन बाहर से ही करना होगा। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों में पारंपरिक रीति -रिवाज के साथ विधिवत रूप से मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरु हो जायेगी।

गुरुवार को देर रात तक मूर्तिकारों ने मां दुर्गा की प्रतिमा की साज-सज्जा की गई। आकर्षक पंडालों व सजावट का काम भी पूरा कर लिया गया है। ठाकुरगंज प्रखंड के पिपरी थान चौक पर पंडाल को भव्य व आकर्षक सजाया गया है। इस संबंध में पिपृथान निवासी चंदन कुमार साह ने बताया कि पिपृथान चौक पर पहली बार मां दुर्गा की पूजा का आयोजन किया जा रहा है। जिससे यहां के स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
लेकिन रौनक काफी फीकी पड़ गई है। इस वर्ष कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए पूजा का आयोजन किया गया है और पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था है। पूजा में शामिल पुजारी व पूजा समिति के कार्यकर्ताओं मास्क में होंगे। पंडाल में शारीरिक दूरी का पालन के लिए विशेष व्यवस्था किया गया है। दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के सहयोग से यहां पूजा-अर्चना की जा रही है।