मधु श्रावणी के त्यौहार में शामिल हुई नव विवाहिता महिलाएं

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें


किशनगंज /प्रतिनिधि


नव विवाहितों के लिए खास और अनोखा त्योहार मधुश्रावणी का पर्व मंगलवार से शुरू हो गया है। मधु श्रावणी का त्यौहार 27 जुलाई को संपन्न होगा। मिथिलांचल की संस्कृति और परम्पराओं का अनूठा मिशाल वार्ड 30 स्थित डुमरिया ,वार्ड 24 स्थित रूईधासा वाजपेई कॉलोनी सहित अन्य स्थानों में देखने को मिल रहा है।यहां नव विवाहिता महिलाएं मधु श्रावणी पर्व मना रही है।

नव विवाहिता महिला सुबह से ही पूजन कार्य में जुटी हुई है।उनके साथ साथ आसपास की महिलाएं भी पूजन कार्य में लगी हुई है।पर्व को लेकर नव विवाहिता महिलाएं उत्साहित है।नई शादी शुदा महिलाओं के लिए इस पर्व का खास महत्व है।नए वस्त्र पहनकर पूजा की जाती है।पर्व कर रही नव विवाहिता कृति कुमारी कहती है यह पर्व महत्वपूर्ण पर्व होता है।इस पर्व की खास बात यह है की इस पर्व के दौरान बासी फूल मनसा देवी को चढ़ाया जाता है।

भगवान शिव,पार्वती और मनसा पूजा की जाती है।पंडित जयहिंद मिश्रा ने बताया कि जिस कन्या का विवाह जिस वर्ष होता है उसी वर्ष आने वाले पहले मधुश्रावणी में व्रत किया जाता है।पति की लंबी उम्र के लिए यह पर्व मनाया जाता है।पूजा नवविवाहिता के मायके के होती है।लेकिन पूजन सामग्री व भोजन ससुराल से आने का रिवाज है।

Leave a comment

मधु श्रावणी के त्यौहार में शामिल हुई नव विवाहिता महिलाएं

error: Content is protected !!