ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पोठिया में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/पोठिया/राजकुमार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पोठिया में वीर जवानों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा करीब 3 किलोमीटर लंबी रही। इसमें सैकड़ों देशभक्त शामिल हुए। यात्रा की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय परिसर से हुई। जो ब्लॉक रोड, पोठिया मुख्य चौक होते हुए पोठिया बाजार तक पहुंची। पूरे रास्ते भारत माता की जयकारें और जय हिंद के नारों से माहौल गूंजता रहा।


तिरंगा यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए शौर्य, साहस और बलिदान को नमन करना था। यात्रा का नेतृत्व जिला बिस सूत्री सदस्य सह पूर्व जिला पार्षद संजय उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रतीक है। सेना के तीनों विंग ने जिस बहादुरी से दुश्मन को जवाब दिया, वह गर्व की बात है। उसी पराक्रम के सम्मान में यह यात्रा निकाली गई।


यात्रा में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रमुख रूप से भाजपा पोठिया मंडल अध्यक्ष और प्रखंड बिस सूत्री अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड बिस सूत्री उपाध्यक्ष जलाल कादरी, अब्दुल मालिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष शोभा रानी, राहुल यादव, मुकुल कुमार सिंह, मो. सिराजुद्दीन, समाजसेवी पुरुषोत्तम झा, जितेंद्र सिंह, भगवान सिंह, राजू राम और अब्दुल रहीम सहित सैकड़ो युवा व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

[the_ad id="71031"]

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पोठिया में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

error: Content is protected !!