दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिस

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र के मैदा गांव की महिला रूपा राय ने अपने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।मामले में पीड़ित महिला के बयान पर शुक्रवार को सदर थाने के प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व बंगाल के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के युवक से हुई थी।

शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा।कुछ दिनों बाद पति और ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगें।दहेज स्वरूप पांच लाख रुपए की मांग की गई। पीड़ित महिला के मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं थी की वे दहेज की रकम दे सके।मामले को लेकर मायके वालों की पहल पर स्थिति ठीक होने लगी।लेकिन कुछ दिनों बाद स्थिति पहले जैसी ही हो गई।

इस बीच फरवरी माह में ससुराल के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया।मामले को लेकर पंचायती भी हुई।लेकिन पंचायती में ससुराल पक्ष के लोग नहीं पहुंचे।इसके बाद पीड़ित महिला न्याय की गुहार लगाने सदर थाना पहुंची। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू की गई। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Leave a comment

दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित कर महिला को घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिस

error: Content is protected !!