किशनगंज में यादव महासभा द्वारा निकाली गई पवित्र रज कलश यात्रा, 19 राज्यों में चल रहा अभियान

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज/मो मुर्तुजा

किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने रेजांगला युद्ध के अमर शहीदों की याद में कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा शहीदों की पवित्र रज के साथ निकाली गई। यह यात्रा नगर पंचायत ठाकुरगंज के विभिन्न हिस्सों में निकाली गई है।

इस दौरान रैली में शामिल भाजपा प्रवक्ता सह अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने बताया कि यह कलश यात्रा देश के 19 राज्यों में चल रही है। 18 नवंबर को दिल्ली में रेजांगला रैली का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान लोगों ने अहीर रेजिमेंट जिंदाबाद और जय यादव के नारे लगाए। कौशल किशोर यादव ने आगे कहा कि इस यात्रा से किशनगंज जिले में यादव समाज की एकजुटता का प्रदर्शन होगा। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है।

महासभा में मौजूद लोगों ने रेजांगला युद्ध का स्मरण किया। उन्होंने बताया कि यादव समुदाय के सैनिकों ने हथियार न होने पर भी अपनी शारीरिक ताकत से चीनी सैनिकों का सामना किया। यात्रा में कोचाधामन, बहादुरगंज, दिघलबैंक, ठाकुरगंज और किशनगंज यादव महासभा के भारी मात्रा में सदस्य शामिल हुए। वही इस रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन रैली के साथ मुस्तैद दिखे।

[the_ad id="71031"]

किशनगंज में यादव महासभा द्वारा निकाली गई पवित्र रज कलश यात्रा, 19 राज्यों में चल रहा अभियान

error: Content is protected !!