पोठिया(किशनगंज) निशांत
पहाड़कट्टा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब के विरुद्ध बीते दिन को बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष चंदन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि होली पर्व को लेकर शराब कारोबारी सक्रिय है। थाना क्षेत्र में इसकी बिक्री करने के फिराक में भी है। जिसके बाद गश्ती दल को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान पहाड़ कट्टा थाना क्षेत्र के ग्रहण खुदागांव में छापेमारी कर 6 लीटर चुलाइ देसी शराब को जप्त को किया गया। वही आरोपी ठाकुर मुर्मू पिता लखन मुर्मू साकिन ग्रहण खुदा के विरुद्ध थाना में कांड दर्ज किया गया हैं। पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष को सूचना मिलने के तुरंत बाद कार्रवाई की गयी। थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब का सेवन करने वाले एवं कारोबारी पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। छापेमारी अभियान में थाना अध्यक्ष चंदन कुमार,पुअनि सतीश कुमार कुमार,परी. सृष्टि कुमारी सहित सशस्त्र बल मौजूद थे।