किशनगंज :जमीनी विवाद के निपटारे हेतु थाना में लगा जनता दरबार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

सदर थाना में शनिवार को जमीनी विवाद के निपटारे हेतु जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंच रहे थे।गौरतलब हो की डीएम व एसपी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है। अलग अलग थाना में लगाये गए जनता दरबार मे फरियादियों की भीड़ जुटी।

दूर दराज के गांवों से भी लोग फरियाद लेकर पहुंचे।कुल सात मामलो में आवेदन पड़े जिसमें तीन मामले का निपटारा मौके पर किया गया।चार मामले में सुनवायी की अगली तिथि दी गई। अंचल निरीक्षक गंगा राम टुड्डू ,थानाध्यक्ष संदीप कुमार व प्रशिक्षु अवर निरीक्षक कुंदन कुमार की मौजूदगी मे लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के कई लोग अपनी अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचे।

पूर्व में दोनों पक्षों को नोटिस भेजकर ससमय उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। डीएम तुषार सिंगला व एसपी डॉक्टर इनामुलहक मेगनु के निर्देश पर जिले के सभी थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।एसपी डॉक्टर मेगनु ने कहा कि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों में थानों में जनता दरबार लगाया जाता है।जिसमे सुलह के आधार पर थानों में लगने वाले जनता दरबार मे मामलों का निष्पादन किया जता है।

किशनगंज :जमीनी विवाद के निपटारे हेतु थाना में लगा जनता दरबार

error: Content is protected !!