भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा मंच के द्वारा मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन 

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

रविवार को शहर के कसेरा पट्टी में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा मंच के द्वारा एक मेडिकल कैंप आयोजित किया गया।जिसमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सौरव आनंद एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शेखर जलान ने मुफ्त सेवा देकर कई लोगों को इलाज किया एवं  इस चिकित्सा कैंप में विधानसभा मार्च में लाठीचार्ज के दौरान घायल भाजपा पदाधिकारियों की भी दुबारा शारीरिक जांच संपन्न की गई।

 डॉ शेखर जालन जिला संयोजक के द्वारा बरसात के सीजन में वायरल रोगों की जानकारी मरीजों के बीच साझा की गई। जिसमें कई खाने पीने की वस्तुओं से परहेज करने की जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम का उद्घाटन सुशांत गोप जिला अध्यक्ष के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंकित कौशिक, आईटी संयोजक कौशल आनंद ,शुभम कुमार नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा मंच के द्वारा मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन 

error: Content is protected !!