पारिवारिक विवाद से तंग आकर व्यक्ति ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /सागर चन्द्रा

पारिवारिक विवाद से तंग आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या करने की नियत से घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के कुछ ही देर बाद खाड़ीबस्ती निवासी सुबोल कुमार यादव की तबीयत बिगड़ने लगी।

उसकी लगातार बिगड़ती स्थिति को देखकर परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों ने आननफानन में सुबोल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डयूटीपर तैनात चिकित्सक और कर्मियों के अथक प्रयास के बाद उसकी जान बच गई।

पारिवारिक विवाद से तंग आकर व्यक्ति ने आत्महत्या करने का किया प्रयास, अस्पताल में भर्ती

error: Content is protected !!