किशनगंज /प्रतिनिधि
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। नेताओ के आगामी प्रवास कार्यक्रम के निमित बैठक का आयोजन किया गया।जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया की राष्ट्रीय मंत्री युवा मोर्चा श्रेयसी सिंह ,कौशल सिन्हा प्रदेश अध्यक्ष झारखंड एवं दुर्गेश सिंह प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बिहार तीन दिवसीय प्रवास पर आगामी 21, 22, 23 जनवरी को पहुंच रहे है।
उन्होंने बताया की नेताओ द्वारा दिघलबैंक ,ठाकुरगंज , टेढ़ागाछ मंडलों में सीमा क्षेत्र से सटे गांव में भ्रमण एवं केंद्रीय योजनाओं का निरीक्षण करेंगे ।इस कार्यक्रम के निमित्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नए वोटरों से संवाद तथा भारत माता की आरती एवं सदस्यता अभियान को मूर्त रूप देने का कार्य करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, जिला महामंत्री मनीष सिंहा ,अंकित कौशिक युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ,राकेश गुप्ता युवा मोर्चा महामंत्री, बिजली सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ,अरविंद मंडल गौरव गुप्ता , विवेक कुमार, अंकित सिंह ,लक्ष्मण झा ,कुमार साहिल ,राहुल, अमित सिन्हा एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
