हरसू ब्रम्ह मंदिर परिसर में गले से चेन काटते दो महिला पकड़ी गई

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

जिले में सोमवार को नवरात्र शुरू हो गया है। नवरात्र को देखते हुए चोर उच्चके भी सक्रिय हो गये है। चोर उच्चकों की नजर धार्मिक स्थलों पर पड़ा है। जहां दर्शन पूजन करनेवाले आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सामानों की चोरी के लिए हर पैतरा अपना रहे हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में स्थित हरसु ब्रम्ह धाम मंदिर परिसर का है।

नवरात्रि के पहले दिन सोमवार को हरसू ब्रह्म मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान एक महिला श्रद्धालु के गले से सोने की चेन काट रही दो महिलाओं को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया गया और इसकी सूचना मंदिर समिति के सचिव कैलाश पति त्रिपाठी को दी गयी। जिसके बाद सचिव तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस चेन काटनेवाली दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर पकड़ी गयी महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है।

हरसू ब्रम्ह मंदिर परिसर में गले से चेन काटते दो महिला पकड़ी गई

error: Content is protected !!