दुष्कर्म करने के बाद पकड़ने जाने की डर से नाबालिग लड़की की टांगी से मारकर की गयी थी हत्या, एक गिरफ्तार

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के बंधा गांव के पास गैरखनियां जंगल में बकरी चराने गयी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद पकड़े जाने के डर से टांगी से मारकर हत्या की गयी थी। इस मामले में कैमूर पुलिस ने अधौरा गांव के रहनेवाले नागेश्वर यादव के बेटे व अप्राथमिक अभियुक्त उमेश सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तकनीकी साक्ष्य व ग्रामीणों के द्वारा दिये गये साक्ष्य के बाद अभियुक्त् को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जानकारी देते हुए एसपी राकेश कुमार ने बताया कि अधौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की जंगल में बकरी चराने गयी थी। जिसकी टांगी से मारकर हत्या कर दी गयी थी।

इस मामले में लड़की के पिता ने अधौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले के उदभेदन के लिए एसडीपीओ भभुआ के नेतृत्व में परिक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, मुर्शीर आलम, डीआइयू प्रभारी संतोष कुमार वर्मा एवं थानाध्यक्ष अधौरा मनोज को शामिल किया गया। टीम ने तकनीकी अनुसंधा कर झड़पा, अधौरा व बंधा गांव के करीब 42 लोगों से मामले में पूछताछ की गयी। काफी प्रयास के बाद कांड का सफल उदभेदन किया गया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त् बराबर बंधा गांव जाता था और रेहन पर खेती करता था। गाय चराने हेतू जंगल के रास्ते होकर वादी का गांव बंधा जाता था। लड़की बरामद लड़कों जैसा कपड़ा पहनती थी। उमेश लड़की को बरामद टोकटाकर बरता था। इसकी शिकायत लड़की ने अपनी मां से की थी। घटना के दिन घटनास्थल पर 12 बजे से तीन बजे तक वहीं पर मौजूद था इस दौरान लड़की जंगल में बकरी चराने गयी थी। तकनीकी साक्ष्य व ग्रामीणों से साक्ष्य के बाद घटना का उदभेदन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना में उपयोग किये गये लकड़ी का कुल्हाड़ी व मृतका का मोबाइल बरामद किया गया है।

दुष्कर्म करने के बाद पकड़ने जाने की डर से नाबालिग लड़की की टांगी से मारकर की गयी थी हत्या, एक गिरफ्तार

error: Content is protected !!