अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

किशनगंज /प्रतिनिधि

कोचाधामन में विज्ञान शिक्षक श्री रुपेश कुमार झा की अध्यक्षता में गोष्ठी एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
समारोह का उद्घाटन पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद साहब, पंचायत मुखिया श्री शाहबाज आलम ,पूर्व मुखिया श्री शाहिद आलम एवं वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्री श्यामानंद झा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।इसके उपरांत पूर्व विधायक, मुखिया जी एवं गणमान्य व्यक्तियों को गायत्री महामंत्र चादर से सम्मानित किया गया ।


कार्यक्रम का आरंभ प्रज्ञा संगीत युग संगीत एवं गायत्री मंत्र के साथ किया गया।वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र ने संगोष्ठी में उपस्थित युवा किशोर किशोरियों महिलाओं एवं पुरुषों को गायत्री मंत्र से दीक्षित कराने के उपरांत युग निर्माण संकल्प कराया
दीक्षितो की संख्या 124 थी। भावभरे वातावरण में सबों ने संकल्प दोहराया ।पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद साहब, मुखिया श्री शाहबाज आलम ,पूर्व मुखिया शाहिद साहब, पंचायत समिति श्री सतीश कुमार सिंह ने गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा इस विशाल महती ऐतिहासिक कार्यक्रम को संपन्न करने में हम सब वो का सहयोग अपेक्षित होगा और हम सब तन ,मन, धन ,विचार लगाकर इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।


श्री कमलेश कुमार अधिवक्ता ,हरिश्चंद्र सिंह, वीना रानी ,चांदनी कुमारी ,अनेक प्रबुद्ध परिजनों ने सभा को संबोधित किया ।वरिष्ठ प्रज्ञा पुत्र श्यामानंद राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक ने इस महान कार्य क्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा की इसके माध्यम से युवा शक्तियों को जागृत कर मुख्यधारा से जोड़ना है। मनुष्य में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्गिक वातावरण, स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन सभ्य -समाज, जनमानस का भावनात्मक परिष्कार, राष्ट्रीय एकता ,अखंडता एवं एक शासन व्यवस्था की स्थापना करना हमारा उद्देश्य है।

व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण, समाज निर्माण, नैतिक क्रांति, बौद्धिक क्रांति ,सामाजिक क्रांति, धर्मतंत्र से लोक शिक्षण हमारा लक्ष्य है। हमारा उदघोष है हम बदलेंगे ,युग बदलेगा । हम सुधरेंगे युद्ध सुधरेगा के साथ ईमानदारी, समझदारी ,जिम्मेदारी और बहादुरी को जीवन का अविछिन्न अंग मानते हुए विचार क्रांति का शंखनाद करना है ।कार्यक्रम की सफलता हेतु मुख्य रूप से हेम चरण सिंह , हरिश्चंद्र सिंह, अधिवक्ता कमलेश कुमार, बीना देवी, रानी देवी ,रूपेश कुमार झा,विजय लाल सिंह, गीता कुमारी ,माधुरी कुमारी, कविता कुमारी, पिंकी देवी, कावेरी देवी, चांदनी कुमारी, उप मुखिया रवि कुमार प्रखंड युवा समन्वयक भानु कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

error: Content is protected !!