केरवा जे फरेला घवद से ओपर सूगा मेरणाय…. की प्रस्तुति देकर कल्पना ने मां मुंडेश्वरी महोत्सव में लगाया चार चांद झूम उठे श्रोता

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कार्यक्रम में पहुंचे बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान

दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन कलाकारों ने कार्यक्रम में बांधा समा

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय मुंडेश्वरी महोत्सव के दूसरे दिन मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी ने छठ गीत केरवा जे फरेला घवद से ओपर सुगा मेराणाय… की प्रस्तुति देकर महोत्सव में चार चांद लगाया। कल्पना के गीतों पर मुंडेश्वरी धाम परिसर में मौजूद दर्शक दीर्घा तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कल्पना ने कई देवी गीतों के जरिए कार्यक्रम में भरपूर समा बांधा। गौरतलब हो कि कार्यक्रम के दूसरे दिन लोक गायक अवधेश कुमार नए लोक संगीत की प्रस्तुति दी।

कत्थक नृत्यांगना लावण्या राज ने अपने मनमोहक प्रस्तुति से लोगों को खूब भाव विभोर किया। इसके अलावा प्रमोद पांडेय ने लोरी सुनाती है गीत के जरिए मुंडेश्वरी धाम परिसर में उपस्थित लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। मुंडेश्वरी महोत्सव में इस बार कई कलाकारों की प्रस्तुति काफी सराहनीय रही।

नालंदा संगीत कला विकास संस्थान के कलाकारों ने काफी मनमोहक लोग नृत्य की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। इसके अलावा कला संग्रह संस्थान के कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। बता दें कि कोरोना काल के दो साल बाद मां मुंडेश्वरी महोत्सव का आयोजन धाम परिसर में हुआ। इस आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों की उत्सुकता काफी रही। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खाना भी पहुंचे। दर्शक दीर्घा कल्पना के गीतों पर झूम उठा।











केरवा जे फरेला घवद से ओपर सूगा मेरणाय…. की प्रस्तुति देकर कल्पना ने मां मुंडेश्वरी महोत्सव में लगाया चार चांद झूम उठे श्रोता