युवा आईएएस कैमूर के उप विकास आयुक्त कुमार गौरव का हुआ ट्रांसफर

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

भारतीय प्रशासनिक सेवा के युवा व तेजतर्रार अधिकारी और कैमूर के उप विकास आयुक्त कुमार गौरव का ट्रांसफर हो गया है। गौरतलब हो कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। जिसके अनुसार 2017 बैच के आईएएस ऑफिसर और कैमूर के उप विकास आयुक्त कुमार गौरव को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त दरभंगा के पद पर पदस्थापित किया गया है।

बता दें कि उप विकास आयुक्त कुमार गौरव ने कैमूर में पदभार संभालने के बाद से ही अपने प्रशासनिक क्षमता के जरिए योजना सरकारी योजनाओं के सफल क्रियानवयन में काफी महती भूमिका निभाई। कोरोना काल के दौरान भी इनकी प्रशासनिक क्षमता काफी सराहनीय रही। जिले के तमाम राजनीतिक सामाजिक और बुद्धिजीवियों ने उप विकास आयुक्त कैमूर कुमार गौरव के कार्यकाल को काफी उल्लेखनीय बताया।











युवा आईएएस कैमूर के उप विकास आयुक्त कुमार गौरव का हुआ ट्रांसफर