कैमूर में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन के उपेक्षित रवैए से सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश, विरोध जताकर कार्रवाई की मांग

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन के उपेक्षित रवैए पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। इसके लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की है। गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय स्थित टाउन हाई स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित है। रविवार को पूरे देश में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि आयोजित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इसके बावजूद कैमूर में पुण्यतिथि पर भी प्रतिमा की साफ-सफाई नहीं किए जाने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की उदासीनता पर आपत्ति जताई है।

महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि होने के बावजूद नगर प्रशासन एवं जिला प्रशासन के उदासीनता की वजह से प्रतिमा की साफ-सफाई भी नहीं की गई। जबकि जिले में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है। हम सभी सामाजिक कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करते हैं। स्वतंत्रता सेनानी की उपेक्षा अपमान करने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की भी मांग करते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की साफ सफाई करते हुए माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर अमित कुमार ट्विंकल, दिनेश कुमार गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास, ज्ञानेंद्र प्रकाश जयसवाल, जय प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, मंटू कुमार, राजू आर्य, अमरनाथ गुप्ता ने जिला प्रशासन और नगर प्रशासन की उदासीनता पर आपत्ति जताई है।











कैमूर में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर जिला प्रशासन के उपेक्षित रवैए से सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश, विरोध जताकर कार्रवाई की मांग