कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कैमूर ने माध्यमिक शिक्षक संघ भवन में स्काउट गाइड का विश्व चिंतन दिवस मनाया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट दिलीप कुमार के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षक संघ भवन भभुआ में सहायक जिला संगठन आयुक्त स्काउट अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने के लिए संकल्प लिया गया।इस मौके पर बताया गया कि स्काउट की शुरुआत सन 1907 ईस्वी में इंग्लैंड के ब्राउन सी नामक द्वीप से हुआ था।

इसके जन्मदाता लार्ड बेडेन पावेल थे और गाइड के जन्मदाता लेडी ओलेव बेडेन पावेल थी। लार्ड बेडेन पावेल और लेडी बेडेन पावेल दोनों पति-पत्नी थे। इसलिए बहुत गर्व की बात है की इन्होंने स्काउट गाइड की शुरुआत की और आज पूरे विश्व के 216 देशों में स्काउट गाइड संस्था कार्य कर रही है।भारत में इसकी शुरुआत 1909 में किया गया था। उस समय विभिन्न नामों से स्काउट गाइड संगठन चलाया जा रहा था।
भारत में संविधान लागू होने के बाद सभी संगठनों को एक में विलय करके भारत स्काउट और गाइड नाम रखा गया।तब से आज तक भारत देश में स्काउट गाइड के नाम पर एकमात्र भारत स्काउट और गाइड रजिस्टर्ड संस्था है। इसलिए 22 फरवरी को विश्व चिंतन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर एकल युक्त प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया।
