किशनगंज /प्रतिनिधि
जिला कांग्रेस कार्यालय किशनगंज मे डिजीटल सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिन्टु चौधरी की अध्यक्षता बैठक किया गया। जिसमे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी से सहायक निर्वाची पदाधिकारी श्री संदीप शर्मा ने डिजीटल मेमबरशिप के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित किया। श्री शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आगामी 31 मार्च तक बूथ लेवल तक सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा एक मात्र कांग्रेस पार्टी ही है जिसके अंदर आंतरिक लोकतंत्र जिंदा है बीजेपी सिर्फ मिस कॉल से सदस्यता अभियान चलाती है जबकि हम घर घर जाते है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 में केंद्र और 2025 में बिहार में कांग्रेस सरकार बनाएगी।
बैठक मे मुख्य अतिथी के रूप मे किशनगंज विधायक इजहारूल हुसैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे!साथ मे विधायक प्रतिनिधि अबसार, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव इमाम अली चिन्टु , किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो आज़ाद साहिल, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शमशीर अहमद, आई टी सेल अध्यक्ष मो मुस्तकीम,इमरान आलम,नगर अध्यक्ष अरुण साह, पीटर, ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास,वसीम अख्तर,सलीम, तेजनारायण यादव, संभु यादव आदर्श,सरफराज़ खान, तौसीफ़ अंजार, निशु,अमजद,वसीम खान, अफजल, सुमेर,गामा,हाफिज मोबासीर,गुड्डू, राजा, आकाश, गौतम और भी बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे!बैठक मे 50,,000 नये कांग्रेस सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया!