कैमूर के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए सुमन शर्मा

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन शर्मा बनाए गए हैं।निदेशक प्रशासन की ओर से इस बारे में आदेश जारी किया गया है। बता दें कि कैमूर के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर सुमन शर्मा को पदस्थापित किया गया है। वर्तमान में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित सुमन शर्मा को अगले आदेश तक अपने ही वेतनमान में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इस बारे में निदेशक प्रशासन सह अपर सचिव की ओर से आदेश जारी किया गया है।बता दें कि 31 दिसंबर 2021 को जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यनारायण की सेवानिवृत्ति के बाद कैमूर के जिला शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विजय प्रसाद के पास था। विभाग की ओर से नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर सुमन शर्मा को पदस्थापित किया गया है। राज्य स्तर से आदेश जारी होने के बाद जिला शिक्षा कार्यालय और शिक्षकों के बीच नए जिला शिक्षा पदाधिकारी के आगमन को लेकर चर्चाएं होती रही।






कैमूर के नए जिला शिक्षा पदाधिकारी बनाए गए सुमन शर्मा

error: Content is protected !!