नवादा /रामजी प्रसाद एवं कुमार विश्वास
जिला कांग्रेस कार्यालय नवादा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 137 वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई । कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी का झंडोत्तोलन का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 28 दिसंबर 1885 को हुई थी।19वीं सदी के आखिर में और शुरूआत से लेकर मध्य 20वीं सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने 1.5 करोड़ से अधिक सदस्यों और 7 करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केंद्रीय भागीदार बनी।
1947 में स्वतंत्रता के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर 2014 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत जीता है और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल 49 वर्षों तक वह केंद्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (2004-2014) थे। वही कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान ने कहा कांग्रेस में हमेशा देशवासियों के हित में फैसले लिए आज का परिवेश देखने और समझने योग्य है ।उन्होंने कहा कांग्रेस द्वारा स्थापित की गई क तमाम कंपनियां धीरे धीरे निजी हाथों में दिया जा रहा है ।बेरोजगारी चरम सीमा पर है महंगाई दिन-ब-दिन बद से बदतर होते जा रही है।
अपने कार्यकर्ता में जोश भरते हुए अध्यक्ष ने सभी को जागरूक रहने का निर्देश दिया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी रोहित सिन्हा ,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ,पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजिक खान ,रजनीकांत दीक्षित, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभाकर झा, मधुसूदन प्रसाद, नवादा प्रखंड अध्यक्ष श्याम कुमार, नवादा नगर अध्यक्ष नदीम हयात ,रजौली प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी ,विजय कुमार ,मिथिलेश कुमार ,अरुण कुमार ,विजय कुमार, एजाज अली मुन्ना ,जमाल हैदर , फकरू अली अहमद ,नवीन पासवान, रामकुमार यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
Post Views: 150