नवादा /रामजी प्रसाद के साथ कुमार विश्वास
श्री वैभव चैधरी उप विकास आयुक्त नवादा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में धान अधिप्राप्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि किसानों के हित में सरकार के द्वारा निर्धारित दर और मात्रा के अनुसार धान क्रय करना सुनिश्चित करें अन्यथा विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी। बैठक में बिना सूचना के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी रोह अनुपस्थित थे। उनके द्वारा धान के अधिप्राप्ति में भी ठीक ढ़ंग से रूची नहीं ली जा रही है जिस कारण आज एक दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों से नियंत्रण और समन्वय करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान क्रय करना सुनिश्चित करें। धान क्रय करने की अंतिम तिथि सरकार के द्वारा 15 फरवरी 2022 तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने प्रखंड के लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन धान क्रय करना सुनिश्चित करें।
छोटे किसानों से धान क्रय करने में सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि धान क्रय के उपरान्त दो दिनों के अन्दर किसानों को निर्धारित बैंक खाते में राषि डालना भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया कि पैक्सों को संबंधित मील से टैग करना सुनिश्चित करें।
उप विकास आयुक्त ने सभी क्रमशः प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी से धान अधिप्राप्ति की समीक्षा किए और लक्ष्य के अनुरूप धान क्रय करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिये। अकबरपुर प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि 3370 किसानों को निबंधित किया गया है जिसमें से 110 किसानों से धान क्रय किया गया है। इसपर उप विकास आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी और निर्देश दिया गया कि अबतक मात्र 03 प्रतिषत किसानों से ही धान क्रय किया गया है जो निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काफी कम है। उन्होंने कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाने के लिए कई निर्देश दिये। उन्होंने अगली बैठक में सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को प्रत्येक पैक्स का अलग-अलग धान अधिप्राप्ति का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए टीकाकरण के लिए जाते हैं, उसी समय स्थानीय किसानों से धान अधिप्राप्ति के लिए भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करायें।
धान अधिप्राप्ति के लिए जिले में कुल समितियों की संख्या 201 है जिसमें 187 पैक्स और 14 व्यापार मंडल है। इस वर्ष अबतक 25091 किसानों को धान का क्रय हेतु निबंधित किया गया है। जिला में कुल अनुमानित धान का उत्पादन 405698 एमटी है। धान अधिप्राप्ति का निर्धारित लक्ष्य 160000 एमटी है। अबतक 486 किसानों को धान क्रय कर भुगतान की गयी है। धान अधिप्राप्ति की कुल मात्रा 6898.97 एमटी है। जिला में निबंधित राईस मिलों की संख्या 06 उसना और 23 अरवा का है। आज की बैठक में मो0 शहनबाज जिला सहकारिता पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ नवादा और प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी उपस्थित थे।
Post Views: 142